एक प्रेम कविता के
लिए प्रेमी
एक दंगे पर की कविता के
लिए दंगाई
एक भूखे बच्चे की कविता के
लिए स्वंय भूखा
एक स्त्री की व्यथा की कविता के
लिए स्त्री
एक अतिमहात्वाकांक्षी कविता के
लिए अतिमहात्वाकांक्षी चरित्र
एक आदर्शवादी कविता के
लिए आदर्शवादी जीवन
जैसी कविता के लिए
वैसा ही संस्कार
कितना आवश्यक है
ऐसा नहीं यदि तो
क्या कविता में भी
पेशागत विशेषता -
बहूवचन सहित
उपस्थित है!
(अल्पविराम से पहले)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें