मंगलवार, 29 जुलाई 2008

पुनर्जन्म के बाद

हम लौट कर
फिर से
उसी जगह जाना
चाहते हैं जहाँ से
हमारी सारी की सारी
आस्था या कि सभ्यता
पंख लगाकर
उन्मुक्त होकर
खुले आकाश में उड़ती है।
क्योकि
धीरे-धीरे पंछी को
एक खुला आकाश भी
अनंत की कैद
लगने लगता है
वो उससे मुक्त होने की
असफल भरसक
कोशिशें करना चाहता है
पर
सब नाकाम

कोई टिप्पणी नहीं: